लॉकडाउन को लेकर फ़डणवीस का बड़ा बयान; कहा…

नागपुर : राज्य मे कोरोना कहर बरपा रहा है। इस संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसमे कुछ प्रतिबंध फिर से लगाए जा रहे हैं। वही नागपुर में लॉकडाउन लगाया गया है। इस पर विपक्ष नेता देवेंद्र फ़डणवीस ने टिप्पणी की। लॉकडाउन विकल्प नहीं है। हालांकि नागपुर में 7 दिन का लॉकडाउन किया है। प्रशासन को लगता है कि लॉकडाउन लगाना चाहिए तो हम रोकेंगे नहीं।

नागपुर के पालकमंत्री नितिन राऊत ने कोरोना के बढते मरीजो की पृष्ठभूमि पर बैठक बुलाई थी। इसमे देवेंद्र फ़डणवीस के साथ शहर के विधायक भी उपस्थित थे। इस पर फडणवीस ने कहा कि मरीजो की संख्या बढ रही है, जिन्हे अस्पताल की जरूरत है उन्हे बेड उपलब्ध कराया जाए। हॉस्पिटल के बिल का सवाल एक बार फिर से सामने आया। इस पर कोई ना कोई उपाय निकाला जाएगा। जो भी जनता के लिए किया जा सकता है वो करेंगे। यह स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन विकल्प नहीं है। हालांकि 7 दिन का लॉकडाउन लगाया है। प्रशासन को लगता है लॉक डाउन लगाना चाहिए तो हम रोकने की भूमिका नहीं लेंगे।

उपाय योजना पर चर्चा

नागपुर में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते दो-तीन दिनों में मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी पृष्ठभूमि पर नागपुर में पालकमंत्री की बैठक बुलाई गई। तत्काल क्या किया जाना चाहिए इस पर इस बैठक में चर्चा होनी है।