एकनाथ शिंदे के विरोध में फेसबुक पोस्ट; ‘इस’ अभिनेता की हुई गिरफ्तारी

मुंबई- ऑनलाइन टीम- पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपमानजनक टेक्स्ट फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में अभिनेता मयुरेश कोटकर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। ठाणे के श्रीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नामकरण पर विवाद चल रहा है। है। इस बीच अभिनेता ने पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के संबंध में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट किया। इस मामले में अभिनेता मयुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हे कोर्ट कस्टडी में रखा गया है।

यह पोस्ट जैसे ही शिवसेना के नगरसेवक योगेश जानकर के निदर्शन में जैसे ही आया वैसे ही उन्होने श्रीनगर पुलिस थाने में शिकायत की। इसके अनुसार पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने फेसबुक से यह पोस्ट डिलीट किया है।