Extortion Case Against IPS | मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह समेत 6 लोगों पर एक और केस दर्ज, 2 करोड़ का मामला  

मुंबई : ऑनलाइन टीम –  (Extortion Case Against IPS) मुंबई पुलिस (mumbai police) के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला फिरौती का है। जानकारी के मुताबिक, परमबीर सिंह और छह अन्य पर फिरौती का मामला दर्ज (FIR) किया गया है। शिकायत के अनुसार, उनपर दो करोड़ रुपये की मांग का आरोप है। परमबीर सिंह सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन (Marine Drive Police Station) में कल (गुरुवार) फिरौती के लिए मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के कुछ घंटे बाद परमबीर सिंह के खिलाफ फिरौती का दूसरा मामला दर्ज किया गया।

परमबीर सिंह द्वारा तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इसके बाद से प्रवर्तन निदेशालय ने भी अनिल देखमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

इतना ही नहीं ईडी ने अनिल देशमुख की संपत्ति को भी जब्त कर लिया है। इस बीच परमबीर सिंह की मुश्किल बढ़ती जा रही है। परमबीर सिंह से पूछताछ शुरू कर दी गई है। हालांकि परमबीर सिंह फिलहाल सिक लीव पर हैं। गुरुवार को मरीन ड्राइव थाने में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह समेत छह पुलिस अधिकारियों पर रंगदारी मांगने मामले के बाद हंगामा मच गया है। अब दो करोड़ रुपए मांगने का मामला दर्ज किया गया है। परमबीर सिंह और अन्य किस के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है।

इतिहास में यह पहला मौका है जब मुंबई के किसी पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ इस तरह फिरौती का मामला दर्ज किया गया है। यह भी पहली बार है कि राज्य में किसी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ इस तरह की जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। परमबीर सिंह वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस बल में पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) हैं।