कांदिवली पेट्रोल पंप पर विस्फोट, तीन घायल

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – मुंबई के कांदिवली में पेट्रोल पंप पर आज विस्फोट हो गया। यह विस्फोट सीएनजी सिलेंडर में हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिसमे दो रिक्शा चालक और एक कर्मचारी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूरी दुनिया में एक चतुर्थांश जनता रहती है भूखी

मिली जानकारी के अनुसार, कांदिवली पश्चिम में मिलाप पेट्रोल पंप पर आज सुबह आठ बजे के आसपास यह घटना घटी। सुबह गैस भरने के लिए पेट्रोल पंप पर रिक्शों की लाइन लगी थी। सीएनजी गैस भरने के दौरान एक रिक्शा में विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में दो रिक्शा चालक और एक पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल हो गए। इस दुर्घटना में रिक्शा चकनाचूर हो गयी। इसके साथ ही पेट्रोल पंप को भी भारी नुकसान हुआ है। घायल रिक्शा चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना के बाद से पेट्रोल और डिजल सेक्शन को बंद कर दिया गया है।

अमृतसर रेल हादसा : लोको पायलट ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस और अग्निशामक दल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जरुरत से ज्यादा गैस भरने के कारण यह विस्फोट हुआ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।