महंगे LPG Cylinder से मिलेगी राहत! अपनाएं ‘यह’ तरीका और पाएं छूट

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान हैं। ईंधन में बेतहाशा वृद्धि से कई घरों का बजट बिगड़ गया है, क्योंकि बाकी चीजों के दाम भी समानांतर बढ़ रहे हैं। ऐसा में इंडियन ऑयल (Indian Oil Corp Ltd) ने कुछ राहत की बात की है। उसने अपने Twitter हैंडल पर जानकारी दी है कि  अगर आप इंडियन ऑयल का LPG सिलेंडर यानी कि Indane बुक करते हैं, तो इस पर आपको फ्लैट 50 रुपये का फायदा हो सकता है। इसके लिए केवल LPG सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट बुकिंग अमेजन पे  से करना होगा।

यह है प्रक्रिया 

– अमेजन ऐप के पेमेंट ऑप्शन में जाएं
– गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें
– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें

 दो बड़ी बातें 

1.अमेजन पे से कैशबैक लेने के लिए 1 मार्च से 1 अप्रैल 2021 के बीच सिलिंडर की बुकिंग करनी होगी।

2.ऑफर सिर्फ पहली बार गैस सिलेंडर की पेमेंट के लिए है।  अमेजन पे के जरिये पेमेंट करना होगा।
इंडियन ऑयल के अनुसार,  अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा। पहले  देश के अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे।