EXIT POLL : हरियाणा में फिर खट्टर सरकार, BJP को 50 प्लस सीटें

चंडीगढ़ : समाचार ऑनलाइन – हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1169 प्रत्याशी हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या 104 है। सभी 90 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, ज्यादातर एग्जिट पोल में हरियाणा में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां बीजेपी को औसतन 50 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। विधानसभा की कुल 90 सीटों में कांग्रेस को महज 20 के आसपास सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस MY INDIA का एग्जिट पोल –
विधानसभा की कुल 90 सीटों में कांग्रेस को महज 16 सीटें मिलती दिख रही हैं।

रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक –
बीजेपी को 52-63 और कांग्रेस को 15-19 सीटें मिल सकती हैं। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी 5-9 सीटें हासिल कर सकती हैं। इनेलो की स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही और उसे 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। यहां अन्य पार्टियों को 7-9 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल –
न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल में भाजपा को 70 और कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं जजपा को एक और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल –
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 71, कांग्रेस को 11 और अन्य को आठ सीटें मिलने का अनुमान है।

एबीपी के एग्जिट पोल के मुताबिक –
हरियाणा में बीजेपी के खाते में 72 और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 10 सीटें जा सकती हैं।