Exclusive : उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका? ; करीब 126 विधायक पार्टी बदलने को तैयार 

 

नई दिल्ली, 4 जून : सात महीने के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।  उससे पहले भाजपा में एक बड़े विद्रोह की तैयारी चल रही है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा 126 विधायक भाजपा को राम-राम कहकर दूसरी पार्टी में शामिल होने को बेताब है।  यह बड़ा खुलासा योगी आदित्यनाथ सरकार के एक मंत्री ने किया है।

सरकार में मंत्री और वविधायकों की राय नहीं ली जाती है।  साथ ही उन्हें महत्व भी नहीं दिया जा रहा है।  इस वजह से बड़े पैमाने पर नाराजगी फ़ैल गई है।  कुछ दिनों पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के जरिये राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने एक अन्य सदस्य के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार की स्थिति का आकलन किये जाने के बाद दावा किया था कि सब कुछ ठीक नहीं है। नेतृत्व में बदलाव होगा। क्योंकि हमने मंत्रियों और विधायकों से बात की है. लेकिन मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि बी एल संतोष और अन्य केंद्रीय नेतृत्व की लखनऊ में बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है।  विधायकों से सीधे बात नहीं की गई।  इस बैठक में केवल कोरोना की स्थिति और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

विरोध के संकेत 
भाजपा के विधायक राकेश राठौड ने सरकार के खिलाफ पहले ही विद्रोह के संकेत दे दिए है।  उनका आरोप है कि सरकार के लिए विधायकों  का कोई महत्व नहीं है।  कोई आवाज उठता है तो क़ानूनी कार्रवाई के जरिये उसकी बोलती बंद कर दी जाती है।  उनकी बातों से साफ हो गया है कि भाजपा के खिलाफ विद्रोह करने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

फिरोजाबाद के विधायक राम ,गोपाल लोधी के साथ दूसरे विधायक भी भाजपा के खिलाफ जाते हुए चुनाव से पहले दूसरी पार्टी में जाने को तैयार है।  सूत्रों के अनुसार इन सभी विधायकों पर बसपा और समाजवादी ने नजरें बनाये रखी है।