टॉयलेट सीट को सही करने के लिए की जा रही थी खुदाई, फिर नज़र आया एक अजीब सा रास्ता फिर कुछ हुआ ये…

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – हमारे आसपास कई ऐसे चीज़े मौजूद होते है जिनके बारे हमे भनक तक नहीं लगती। ऐसा ही एक मामला इटली के लीस शहर से सामने आया है। दरअसल इटली के लूसियानो फैगियानो नामक शख्स ने अपने घर के पुराने टॉयलेट सीट की मरम्मत के दौरान उनके हाथ कुछ ऐसी चीज़ लगी। जिसे देख वह हैरान रह गया। दरअसल टॉयलेट सीट की मरम्मत के दौरान लूसियानो फैगियानो ने पाइप को बदलने का फैसला लिया। जैसे ही उन्होंने खुदाई शुरू किया। उन्हें एक गड्ढा नजर आया और जब उन्होंने मिट्टी हटाई तो उनके होश उड़ गए।

दरअसल टॉयलेट सीट के नीचे उनको एक तरह का कमरा दिखा, जो काफी बड़ा था। लूसियानो को मिट्टी निकालते देख और अजीब गतिविधि करते हुए देख पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो उन्हें पता चला कि लूसियानो ने खुदाई की है, जो इटली में गैरकानूनी है। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह टॉयलेट की मरम्मत कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया। लूसियानो जानना था कि आखिर टॉयलेट के नीचे क्या है। बार-बार अनुरोध के बाद पुलिस ने उनको खुदाई की मंजूरी दी। लेकिन उन्हें यह सब काम पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की निगरानी में करना था।

जैसे ही उन्होंने करीब 30 फीट की खुदाई की। उन्हें ‘ए’ चेंबर दिखा। जो की एक मकबरा था। इस दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो उन्होंने पाया कि यह हजारों साल पुराने मेसोपोटामिया काल का मकबरे था। उन्हें कई कीमती चीजें मिली जैसे हीरे जड़े अंगूठियां, धातुओं से बने बेशकीमती बर्तन मिले। उन सब सामानों को विभाग ने जब्त कर लिया। लूसियानो ने अपील की कि उन्होंने कम से कम खुदाई की पैसा दे दिया जाये। लेकिन सरकार ने उन्हें खर्च देने से इंकार कर दिया।