‘इस’ मशहूर एक्टर पर Ex गर्लफ्रेंड ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अरहान खान बिग बॉस के घर में छाए हुए है। शो में उन्होंने रश्मि देसाई को प्रपोज किया है। रश्मि के साथ उनके रिश्ते को लेकर वह चर्चा में बने हुए है। हालांकि, घर के बाहर अरहान की कथित एक्स गर्लफ्रेंड अमृता दनाओ ने उन पर फ्रॉड के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अरहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही अमृता ने बताया कि वो अरहान संग रिलेशन में रहती थी।

अमृता ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो एसीपी की स्टैम्प लगा लेटर दिखा रही हैं। उन्होंने ओशीवारा पुलिस स्टेशन में अरहान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में वो कह रही हैं कि ‘अरहान ने मेरे पैसे नहीं दिए। अरहान मलाड में एक लड़की संग रहते थे। वो उसके पैसे लेकर चले गए। मात्र 6 हजार रेंट था वो भी नहीं दिया।

अमृता ने आगे कहा कि जो-जो मेरे पास सबूत थे वो मैंने पुलिस स्टेशन में दिए है। सबसे बड़ा सबूत ये है कि हमारे पास रजिस्टर्ड एग्रिमेंट्स थे। हम पति-पत्नी के तौर पर रह रहे थे। हम तीन अलग-अलग जगह पर रहे हैं।’

visit : punesamachar.com