डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विद्यापीठ में महिला विभाग प्रमुख के साथ छेड़खानी

औरंगाबाद : समाचार ऑनलाइन – औरंगाबाद में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विद्यापीठ में महिला विभाग प्रमुख की विभाग में ही छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। सह प्राध्यापक द्वारा महिला प्राध्यापक के साथ छेड़खानी किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। इस मामले में प्राध्यापक सैय्यद अजरुद्दीन के खिलाफ बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
विद्यापीठ में अजरुद्दीन प्राध्यापक के रुप मे कार्य करता है। विद्यापीठ की एक महिला विभाग प्रमुख के साथ 2016 से छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। महिला के साथ हमेशा जबरदस्ती बात करने की कोशिश और पीछा किया करता था।
इस बारे में महिला ने विद्यापीठ के उप कुलपति अशोक तेजनकर को इस बारे में शिकायत की गई। यह शिकायत सुनकर उप कुलपति बेहोश हो गए थे।