धोनी युग का अंत ? टीम इंडिया में अब कभी वापसी नहीं कर पाएंगे धोनी  

रांची : समाचार ऑनलाइन – भारतीय टीम और दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है। धोनी को आखिरी बार मैदान पर वर्ल्ड कप में खेलते देखा गया था। जिसके बाद से उन्होंने अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। तो क्या अब धोनी युग वाकई में समाप्त हो जाएगा। इसका जवाब सिर्फ और सिर्फ धोनी के पास है। खबरों की मानें तो भारतीय टीम ने धोनी से आगे सोचना शुरू कर दिया है। मतलब साफ है कि धोनी अब शायद ही टीम इंडिया में कभी शामिल किए जाए। माही की जगह अब युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा।

एक मीडिया पब्लिकेशन के मुताबिक, 24 अक्तूबर को मुंबई में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और चयनकर्ताओं के बीच बैठक होगी। जिसमें धोनी के टीम में बने रहने या नहीं रहने पर फैसला किया जाएगा। जिसके बाद आगे की रणनीति साफ़ हो जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो अगले महीने होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए धोनी अगर उपल्ब्ध भी रहेंगे तो उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। बीसीसीआई अब अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नए खिलाड़ियों की तलाश पर है।

हाल ही में सौरव गांगुली ने धोनी के संन्यास पर बातचीत करते हुए कहा था कि ‘हमें देखना होगा कि धोनी क्या चाहते हैं। मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि वह क्या चाहते हैं और क्या नहीं।’ इसके बाद मैं अपनी राय बताऊंगा।’

visit : punesamachar.com