टूव्हीलर दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

मुंबई/ समाचार ऑनलाइन

ऍक्टिव्हा के टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक का नाम महंतू शर्मा (59) है। यह घटना कांदिवली के चारकोप में घटी। इस मामले में चारकोप पुलिस ने टूव्हीलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। मृतक महंतू शर्मा शनिवार रात को कांदिवली में जुना लिंक रोड, गणेश नगर से पैदल जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से तेजी से आ रही ऍक्टिव्हा ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी । इस भीषण दुर्घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी। टूव्हीलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।