पुणे जिले में अब तक पौने 8 लाख लोग हुए कोरोनामुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में नए मरीजों से ज्यादा कोरोना मुक्त लोगों का आंकड़ा बढ़ते रहने से राहत मिल रही है। जिले में बीते 24 घँटे के भीतर नए 9131 मामले सामने आए हैं। वहीं 8297 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। गुरुवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 85 हजार 592 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 75 हजार 250 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 96 हजार 608 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 13 हजार 734 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 87.54 फीसद दर्ज हुआ है। पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 71 लाख 53 हजार 737 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 12 लाख 66 हजार 802 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 10 लाख 79 हजार 629 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 63 हजार 118 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 24 हजार 55 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 85.22 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।
संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 16 हजार 889 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9131 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2379, सोलापुर में 1993, सांगली में 1833 और कोल्हापुर जिले में 1553 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज 14 हजार 84 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8297, सातारा जिले के 2036, सोलापुर जिले के 1588, सांगली जिले के 1145 और कोल्हापुर जिले के 1018 मरीज शामिल हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए जारी टीकाकरण मुहिम के तहत पुणे जिले में 22 लाख 83 हजार 494, सातारा जिले में 6 लाख 18 हजार 619, सोलापुर जिले में 3 लाख 54 हजार 368, सांगली जिले में 5 लाख 72 हजार 324 और कोल्हापुर जिले में 9 लाख 86 हजार 260 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 14 हजार 242 हो गया है। इसमें से 88 हजार 690 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2412 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 140 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 10 हजार 268 हो गई है। इसमें से 88 हजार 942 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2976 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 18 हजार 350 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार 319 हो गया है। इसमें से 66 हजार 100 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2473 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 14 हजार 746 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 73 हजार 381 संक्रमितों में 2460 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 60 हजार 647 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 10 हजार 274 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।