ईडी ने डीएसके ग्रुप ऑफ कंपनी की 904 करोड़ की प्रॉपर्टी की जब्त

पुणे : समाचार ऑनलाइन – निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में डीएसके को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने इस मामले में डीएसके ग्रुप ऑफ कंपनी के 904 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की है। ईडी ने डीएसके ग्रुप ऑफ कंपनी की जमीन, इमारत, फ्लैट, एलआईसी पॉलिसी, कैश डिपॉजिट जब्त किया गया है।
निवेशकों से धोखाधड़ी करने के मामले में डीएसके ग्रुप के खिलाफ पुणे, मुंबई में अपराध दर्ज  किया गया है। डीएसके ने करीबन 35 हजार निवेशकों के साथ 1 हजार 129 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। उसके बाद डीएसके को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया गया था।
डीएसके साझेदारी में 8 कंपनियां रजिस्टर हैं। 30 कंपनियां रजिस्टर नहीं है, ऐसी कंपनियों में निवेशकों का पैसा निवेश किया गया है। डी.एस.कुलकर्णी ने डी.एस.के.डी.एल यह प्रमुख पब्लिक इस्टेट कंपनी है। कंपनी से सभी व्यवहार शुरु थे, डीएसके ने निवेशकों और बैंकों से कर्ज लेकर पैसों को डाइवर्ट करने के लिए डी.एस.कुलकर्णी एण्ड कंपनी, डी.एस. कुलकर्णी एण्ड एसोशिएट, डी.एस. कुलकर्णी एण्ड एसो, डी.एस. कुलकर्णी एण्ड एंटरप्राइजेस, डी.एस. कुलकर्णी एण्ड ब्रदर्स, डी.एस. कुलकर्णी एण्ड सन्स, डी.एस. के. एण्ड सन्स, डी.एस. के. कन्स्ट्रक्शन इन आठ पार्टनरशिप कंपनियों का इस्तेमाल किया गया।
निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में जेल में कैद प्रसिद्ध बिल्डर डी.एस. कुलकर्णी से ईडी विभाग के अधिकारियों द्वारा कोर्ट की अनुमित लेकर जांच की गई। डीएसके ने पैसे का कहां इस्तेमाल किया गया, इस बारे में जांच की गई।