प्रेग्‍नेंसी में खाएं ये चीज़ें, तेज़ दिमाग होगा बच्चा

पुणे: समाचार ऑनलाइन – प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहना जरूरी होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा तेज दिमाग वाला हो, तो प्रेग्‍नेंसी के दौरान ये चीजे ज़रूर खाएं।

– पालक और हरी सब्जियों में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों के विकास के लिए आवश्‍यक हैं। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई मिनरल्स होते हैं। इनसे बच्‍चे का दिमाग तेज होता है।

– अंडे और चीज़ भी अच्‍छे हैं। अंडे मे केवल प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। इनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है। चीज़ भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट मे विटामिन डी की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

– बादाम को दिमाग वाला फूड कहा जाता है। 100 ग्राम बादाम में काफी न्‍यूट्रीएंट्स मिल जाते हैं, जिनमें काफी पोषक तत्‍व होते हैं।

– अखरोट का आकार हमारे दिमाग की तरह होता है। इसलिए दिमाग के विकास के लिए अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, एनर्जी,विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं।

– गर्भवती महिलाओं के लिए दही खाना अच्छा होता है। दही में बहुत सारा प्रोटीन होता है। अगर होने वाला बच्चा तेज दिमाग वाला चाहिए तो प्रेग्‍नेंट लेडीज रोजाना दही खाएं।

– ताजे फलों में आवश्यक विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं। संतरा, केला, आम, अंगूर, ब्लू बेरीज, सेब आदि सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं।

– गर्भावस्था के आहार में कद्दू के बीजों को शामिल करें। इससे बच्चे के शरीर के साथ-साथ आपको भी तमाम पोषक तत्व मिलते हैं।

– सी फूड में आयोडिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो बच्चों के दिमाग के लिए अच्छा होता है। सी फूड में अनेक महत्‍वपूर्ण घटक भी होते हैं इसलिए प्रेग्‍नेंसी में सी-फूड खाना चाहिए।

– छोटे से बड़ों तक सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान दूध पीना महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा बच्चे के तेज दिमाग के लिए अपने आहार में दाल शामिल करना न भूलें।