इस साल तबाह हो जाएगी धरती… नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी की उल्टी गिनती होने वाली है शुरू 

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : धरती से एक विशाल ऐस्टरॉइड टकराएगा, जो रहस्यमय ढंग से ‘सारी दुनियाओं को खत्म कर देगा। साल 2021 मानव जाति के लिए मनहूस साबित होगा। ऐस्टरॉइड पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का भी कहना है कि 2009 KF1 ऐस्टरॉइड 6 मई 2021 को धरती से टकरा सकता है।

फ्रांस में 14 दिसंबर 1503 को जन्मे भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 1555 में छंदों और कविताओं के माध्यम से हजारों भविष्यवाणी की है। तब नास्त्रेदमस ने लिखा था, जो कुछ मैं कह रहा हूं, आने वाला समय बताएगा कि मैं सही था। मैंने जनहित में अपने भविष्य कथनों को उलझे हुए वाक्यों में लिखा है, जिससे प्रभु इच्छा होने पर लोगों को समझ में आ जाए। मैंने यह दैवी प्रेरणा से प्राप्त किया है। नास्त्रेदमस ने कहा है कि वर्ष 2021 में दुनिया में पहली बार ऐसे सैनिक आएंगे, जिनके दिमाग में माइक्रोचिप लगा होगा।  नास्त्रेदमस का यह रहस्यमय इशारा चीन की ओर माना जा रहा है, जो जैविक और डिजीटल तरीके से अपनी सेना पीएलए को आधुनिक बनाने में जुटा हुआ है।

भारत के संदर्भ में कहा था- ‘राजाज्ञा से एक उत्तम वायु चालक अपना पेशा छोड़कर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो जाएगा। सात वर्षों तक ख्याति प्राप्त करने के पश्चात उसका ऐसा अंत होगा, जो रोंगटे खड़े कर देगा।-(से. 6, चतु. 75)… एक बर्बर सेना का कृत्य वेनिस को आतंकित कर देना।- (वीआई-75)।..कोयले से काली महिला (उस विस्फोट से) अचानक गायब हो जाएगी और धीरे धीरे महान लोग क्रुद्ध होते जाएंगे।- (से. 5-65)।

संजय गांधी की मृत्यु के पश्चात राजीव गांधी अपनी माता इंदिराजी की सहायता करने हेतु राजनीति में आए। सन् 1984 में इंदिराजी की हत्या के पश्चात वे कांग्रेस के नेता बने, और प्रचंड बहुतमत से जीतकर प्रधानमंत्री बने। 7 वर्ष पश्चात सन् 1991 में उनकी दिल दहला देने वाली हत्या की दी गई। हत्या करने वाली महिला कोयले से भी काली थी। उसके इस कृत्य से वेनिस अर्थात इटली (सोनिया गांधी इटली से ही है) आतंकित हो गई। इसके बाद कमजोर दल सत्ता पा जाएगा और हुआ भी वही।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर भरोसा रखने वाले लोगों का कहना है कि फ्रांसीसी भविष्यवक्ता ने लंदन में लगी भीषण आग और तानाशाह अडोल्फ हिटलर के उदय की सटीक भविष्यवाणी की थी। हालांकि दावे के विपरीत नास्त्रेदमस की वर्ष 1999 में धरती तबाह होने की भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हुई थी। नास्त्रेदमस ने यह भी कहा है कि साल 2021 में विश्व के किसी हिस्से में भीषण भूकंप भी आएगा। अब देखना है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होती है। वर्ष 2021 का आगाज होने ही वाला है और पूरी दुनिया फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण से जुझ रही है।