देवदास की शूटिंग के दौरान शाहरुख़ खान ने नौंच लिया था ऐश्वर्या का हाथ, जानिए क्यों…

मुंबई : बॉलीवुड किंगखान खान  ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शाहरुख और ऐश्वर्या की सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है। जिसे सुनकर आपको हंसी आ जायेगी। क्या आप जानते हैं कि रोमांस के बादशाह शाहरुख खान झूले से डरते हैं? जी हां, यह हम नहीं बल्कि खुद किंग खान ने कहा हैं।

एकबार कपिल शर्मा शो में शाहरुख खान और आलिया भट्ट मेहमान बनकर आये थे। शाहरुख खान ने शो में कई खुलासे किए हैं। शाहरुख खान ने बताया था कि वह किस चीज से डरते हैं। शाहरुख़ ने कहा देवदास की शूटिंग के समय उन्होंने डर के मारे ऐश्वर्या का हाथ पकड़ रखा था। शाहरुख ने कहा कि उन्होंने पूरे गाने में ऐश्वर्या का हाथ पकड़ रखा था। किंग खान ने आगे कहा, “मैंने ऐश्वर्या का हाथ बहुत ज़ोर से पकड़ रखा था जिससे उनके हाथ पर निशान आ गया था। मैं झूले से डरता हूँ और वह सिन भी काफी लंबा चला था।”

इसके बाद शो में उनके साथ आयी आलिया भट्ट ने भी अपना डर बताया और कहा कि जब वह अकेली होती हैं, उन्हें अंधेरे से डर लगता है। लेकिन अगर कोई उनके साथ होता है, तो वह डरती नहीं हैं।”