कोरोना संकट के दौरान काम के लिए फडणवीस और मेरे इतना राज्य में कोई नेता नहीं घूमा होगा- चंद्रकांत पाटिल

राज्य में कोरोना का कहर जरी है। कोरोना के इस संकट काल में राज्य में विपक्ष नेता देवेंद्र फ़डणवीस और मेरे इतना काम राज्य में किसी अन्य नेता ने नहीं किया है, ऐसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है। हम कोरोना काल में राज्य में लगातार घूम रहे हैं। हम दोनो नेता इतना कोई और नेता नहीं घूमा होगा।

चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कोरोना काल में कार्यकर्ताओ को जो चेतावनी दी है वो सिर्फ एक सलाह है। नितीन जी हम सबके के गार्जीयन हैं। माँ जैसे अपने बच्चो को कहती है कि आराम से जाना, गाड़ी से हाथ बाहर नहीं निकालना, इसी भूमिका में नितीन जी भी रहते हैं। साथ ही हम कोरोना के संदर्भ में सभी काम संभालकर कर रहे हैं।

भाजपा नेता की मराठा आरक्षण विरोधी याचिकाकर्ता को राशन आपूर्ति कराया जा रहा है और नागपुर कनेक्शन के संदर्भ में कांग्रेस नेता सचिन सावंत द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जवाब पाटिल ने दिया। पाटिल ने कहा कि सचिन सावंत आरोप न लगाए, सबूत दें। मराठा समाज को आरक्षण मिले इसके लिए समाज की ओर से होनेवाले आंदोलन को पूरा सपोर्ट है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसमे शामिल होंगे, ऐसी घोषणा पाटिल ने की। मराठा आरक्षण के लिए उनकी अध्यक्षता में पार्टी की उच्च स्तरीय समिति की स्थापना करने की जानकारी भी पाटिल ने दी।