फोंडा : ऑनलाइन टीम – दुपट्टे से झूला तैयार कर झूलने के दौरान एक सात साल की बच्ची की मौत हो गयी। मृतक का नाम रंजना चव्हाण है। यह घटना नागझर-कुर्टी के हौसिंग बोर्ड परिसर में घटी।
मृतक के परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नागझर-कुर्टी निवासी है। बुधवार सुबह माता-पिता काम पर जाने के बाद मृतक बच्ची ने अपनी बड़ी बहन से दुपट्टा से झूला बना देने की जिद्द की। छोटी बहन के जिद्द करने पर बड़ी बहन से झूला बना दी। जिसके बाद छोटी बच्ची झूलने लगी और बड़ी बहन घर का काम करने चली गयी।
झूले पर झूलने के दौरान बच्ची उस झूले में फंस गयी। वह खुद को बचने के लिए छटपटाती रही और बाद में जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। बड़ी बहन अपना काम खत्म कर जब वापस आयी तब उसने रंजना को जमीन पर बेहोश पड़ा देखा। जिसके बाद उसने फ़ौरन उसे डॉक्टर के पास ले गयी। लेकिन, डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
Comments are closed.