अवैध संबंध के कारण ‘उस’ पुलिस कर्मचारी पर बड़ी कारवाई

पुणे : जिले के मावल तालुके में स्थित एक पुलिस थाने की चर्चा जोरो पर है। इसका कारण एक पुलिस कर्मचारी है उसका एक महिला के साथ अवैध संबंध उसे बहुत महंगा पड़ा। इसके बाद उसके ट्रांसफर का सीधा आदेश पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने दिया।

कामशेत पुलिस थाने की यह घटना है। कुछ दिन पहले पुलिस निरीक्षक के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक और एक पुलिस कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्युरो ने रंगे हाथो पकड़ा था। यह मामला अभी ताज़ा ही था कि अब यह दूसरा मामला सामने आ गया और इस थाने के पुलिस कर्मचारी का ट्रांसफर करना पड़ा। इस पुलिस कर्मचारी का नाम रामचंद्र कानगुडे है। वे पुलिस अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

कानगुडे की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने शिकायत आवेदन के द्वारा दो दिन पहले ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दी थी। इसके अनुसार कानगुडे की कामशेत पुलिस थाने से ओतूर पुलिस थाने में बदली की गई है।

इस दौरान पीड़ित महिला की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वो महिला मावल तालुके में किसी पद पर काम कर रही है। इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। महिलाओं के प्रति जागरूक रहने वाली पुलिस अगर इस तरह के काम करती है तो इससे नाराजगी व्यक्त की जाती है।