Dr. Narendra Dabholkar Case | दाभोलकर की हत्या का मुख्य आरोपी कब पकड़ा जाएगा ? अंनिस का सरकार से सवाल 

पुणे (Pune News), 14 अगस्त : महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (Maharashtra Andhashraddha Nirmulan Samiti) (अंनिस ) के कार्याध्यक्ष डॉ. नरेंद्र दाभोलकर (Dr. Narendra Dabholkar) की हत्या (Dr. Narendra Dabholkar Case) के 20 अगस्त को 8 वर्ष पूरे  हो रहे है।  इसे देखते हुए सवाल उठ रहा है कि हत्या के मुख्य आरोपी  का क्या हुआ ? उसे कब पकड़ा जाएगा ? यह सवाल अंनिस की तरफ से राज्य सरकार से पूछा गया है।  डॉ. दाभोलकर की हत्या (Dr. Narendra Dabholkar Case) के संदिग्ध आरोपी के रूप में सीबीआई (CBI) ने डॉ. वीरेंद्र तावड़े, शरद कलसकर, सचिन अंदुरे, संजीव पुनाळेकर, विक्रम भावे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल किया है।

लेकिन संदिग्ध आरोपी अमोल काले के खिलाफ सीबीआई ने अभी तक चार्जशीट फाइल नहीं किया है।  इस हत्या (Murder) की जांच डॉ. तावड़े (Dr. Tawde) और अमोल काले (Amol Kale) के नाम तक आकर रुक गई है। लेकिन हत्या के पीछे मुख्य आरोपी कौन है ? यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।  यह जानकारी अंनिस के राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य डॉ. हामिद दाभोलकर (Dr. Hamid Dabholkar) ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस मौके पर अंनिस के पदाधिकारी श्रीपाल लालवानी, मिलिंद देशमुख, नंदिनी जाधव, अरुण बुरूंडे उपस्थित थे।  19 अगस्त की शाम 7 बजे महर्षि शिंदे पुल पर कैंडल मार्च जबकि 20 अगस्त को मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है।

 

पी साईनाथ का व्याख्यान

20 अगस्त को राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिन के मौके पर देश में जगह-जगह वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जगाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाते है।  जबकि पुणे (Pune) में डॉ. नरेंद्र दाभोलकर स्मृति व्याख्यानमाला (Dr. Narendra Dabholkar Memorial Lecture Series) का आयोजन किया गया है।  इसके तहत इस वर्ष सीनियर जर्नलिस्ट पी साईनाथ वक्ता  के रूप में उपस्थित रहेंगे।  वह भारतीय लोकतंत्र और विवेकवादी शक्तियों के सामने चुनौती विषय पर व्याख्यान देंगे।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति महाराष्ट्र  ट्रस्ट (Andhashraddha Nirmulan Samiti Maharashtra Trust) के अध्यक्ष प्रतापराव पवार इस कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे।  कोरोना के संकट की वजह से यह व्याख्यानमाला ऑनलाइन होगा।  14 से 20 अगस्त के बीच शाम 6 बजे विभिन्न व्याख्यान का आयोजन किया गया है।  अधिक जानकारी के लिए अंनिस के www.antisuperstition.org इस वेबसाइट पर जाए।

 

 

 

Pune Crime | अमेरिकन कंपनी के साथ ठगी मामले में पैकस्पेस एंटरप्राइजेज के हार्दिक ओसवाल, दीपक सुतार और प्रदीप तांगड़े के खिलाफ केस दर्ज

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज