Dr Amol Kolhe | राष्ट्रवादी के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे पार्टी बदलेंगे? एकांतवास से बाहर आने के बाद पहली बार दिया स्पष्टीकरण

मुंबई (Mumbai News) : राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे (Dr Amol Kolhe) ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वे एकांतवास में जा रहे हैं। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक चर्चा को पंख लग गया था। हालांकि डॉ. कोल्हे (Dr Amol Kolhe) अब सामने आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) में शुरू चर्चा पर कोल्हे ने स्पष्टीकरण दिया है। मानसिक थकावट होने, लगातार दौरे की वजह से इस ओर देखना भी जरूरी था। मानसिक थकावट अनुभव करने के बाद मैंने यह फैसला लिया।

 

मेरे पोस्ट की ओर निगेटिव दृष्टिकोण से देखा गया

 

एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते समय डॉ. कोल्हे (Dr Amol Kolhe) ने कहा कि मैंने इस दौरान प्राणायाम किया। मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और मानसिक बीमारी दोनों अलग-अलग मुद्दा है। मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। मानसिक बीमारी के लिए काउंसलिंग की जरूरत होती है। लोगों में मानसिक तनाव (Mental Stress) को लेकर जनजागृति होनी चाहिए। मेरे पोस्ट की ओर निगेटिव दृष्टिकोण से देखा गया, ऐसा उन्होने कहा।

 

मैं कुछ भी पुनर्विचार नहीं करता हूँ

 

अमोल कोल्हे (Amol Kolhe) ने आगे कहा कि मैं कुछ भी पुनर्विचार नहीं करता हूँ। जनप्रतिनिधि के रूप में दिया गया आश्वासन, संकल्पना को लेकर पुनर्विचार की जरूरत है। एकांतवास में जाने के बाद जो खबरें आईं. जो प्रतिक्रिया आई, मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत है क्या? तो ऐसा हो सकता है। मैं अगर राजनीति (Politics) से परेशान हो जाता तो मेरी कल्पना, योजना को इतने उत्साह से नहीं कहा होता, ऐसा उन्होंने कहा।

 

एकांतवास के बारे में शरद पवार को पता था

 

 मैं एकांतवास में जा रहा हूँ इसके बारे में शरद पवार (Sharad Pawar), प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल (State President Jayant Patil), उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar), सुप्रिया सुले (Supriya Sule) को जानकारी थी। लेकिन कई लोगों ने तर्क-वितर्क लगाया। मैं राजनीति छोड़ूंगा? पार्टी बदलूंगा? इसका मैं स्पष्टीकरण क्यों दूं? सबने अपने तरीके से अनुमान लगाया। मुझे विचार मंथन करना था। आनेवाले दौर में जो करना है उसके बारे में मैंने एकांतवास में सोचा। साथ ही राजनीतिक सन्यास, पार्टी बदलने जैसा कोई एंगल नहीं है, ऐसा स्पष्टीकरण अमोल कोल्हे ने दिया।

 

 

Punjab Election 2022 | सोनू सूद की बहन लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव