Double Murder In Pune | बेटा आयान, मां आलिया और अब पिता आबिद का मिला शव, पुरे शहर में मची खलबली

पुणे : ऑनलाइन टीम – पहले बेटा आयन और मां आलिया की हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग जगह पर फेक दिया गया था। अब पिछले कुछ दिन से लापता पिता आबिद अब्दुल शेख का शव बरामद हुआ है। तीसरा शव मिलने से पुरे शहर में खलबली मच गयी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। इस तरह की हत्या ने पुरे शहर में खलबली मचा दी है। पुलिस भी जांच में जुट गयी है। उम्मीद है जल्द पूरा मामला सामने आ जायेगा।

आबिद अब्दुल शेख (38) मृतक का नाम है। बेटे आयान आबिद शेख (7) और आलीया आबिद शेख (35) का शव पहले ही मिल चूका है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, आज सुबह हवेली पुलिस क्षेत्र खानापूर में एक नदी में शव मिला। जिसके बाद इसकी जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी। मौके पर हवेली पुलिस पहुंची फिर पहचान की गयी।

यह शव आबिद शेख की होने की जानकारी सामने आई। इसकी जानकारी पुणे ग्रामीण पुलिस ने दी। जिसके बाद भारती विद्यापीठ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। हालांकि शेख की हत्या की गयी या फिर उनका खून हुआ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं।

मंगलवार से शुरू है जांच –

सासवड के खलद इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिला। शाम को बच्चे का शव कात्रज टनल में दारी पुल के पास मिला। इसके बाद पता चला कि ये दोनों मां-बेटे थे। बाद में पुलिस ने जांच शुरू की। दोनों की हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आने पर हंगामा मच गया। वहीं उनकी कार सतारा रोड स्थित एक सिनेमाघर के पास मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही थी। तभी पता  चला कि महिला के पति आबिद शेख लापता है।

इसके बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच लापता महिला के पति आबिद शेख (11 जून) ने कार किराए पर लेने की जानकारी सामने। आई। वह कार लेकर आलिया आबिद शेख और अयान आबिद शेख के साथ पिकनिक पर गए थे। सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे आबिद शेख ने सतारा रोड स्थित एक दुकान के सामने अपनी कार खड़ी की और पैदल ही निकल पड़े। यह फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है।