Double Distant Signal | पुणे–दौंड रेलखंड में डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित

पुणे (Pune News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) के पुणे-दौंड रेलखंड (Pune-Daund railway line) में संकेत और दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग (Double Distant Signal) प्रणाली स्थापित करने हेतु 17 नए सिग्नल लगाये गए है। 36 सिग्नलों (Double Distant Signal) को नवीनीकृत कर संशोधित किया गया है।

 

इस व्यवस्था से लोको पायलटों को पूर्व-चेतावनी मिलेगी जिस से रेलगाड़ियों की गति बढाने तथा रेल परिचालन (rail operations) को सुरक्षित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगीI इस मार्ग पर रेलवे ट्रैक (railway track) तथा ओएचई (OHE) से संबंधित अन्य तकनीकी कार्यों को भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है I

इन सभी के पूरा होते ही इस मार्ग पर रेलगाड़ियों (Trains) की रफ़्तार 130 किमी/प्रतिघंटा तक कर रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

 

 

———————————————————————————————————————————

 

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

पुणे (Pune News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) पर 01 सितंबर से 14 सितंबर  तक राजभाषा पखवाड़ा (Rajbhasha Pakhwada) का आयोजन किया गया हैI इसका शुभारम्भ मंडल कार्यालय में मंडल रेल (Pune Railway Division) प्रबंधक रेणू शर्मा (Renu Sharma) की उपस्थिति में किया गयाI इसी के साथ मानक अंग्रेजी –हिंदी शब्दकोश के प्रणेता फादर कामिल बुल्के की जयंती का भी आयोजन किया गयाI मंडल रेल प्रबंधक रेणू शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुणे मंडल (Pune Division) के रेल कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में हिंदी का प्रयोग सराहनीय हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आवाहन किया कि राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

PMRDA | पीएमआरडीए की विकास योजना पर अब तक 26,000 आपत्तियां