Double Decker Train | पुणे-मुंबई रूट पर डबल डेकर ट्रेन के लिए तकनीकी ट्रायल

पुणे (Pune News), 17 सितंबर : पुणे-मुंबई रेलवे लाइन (Pune-Mumbai Railway Line) पर डबल डेकर ट्रेन (Double Decker Train) चलने को लेकर पैदा हुआ भ्रम दूर होगा। क्योंकि इस रूट पर डबल डेकर ट्रेन (Double Decker Train) चल सकती है क्या ? इसकी तकनीकी दृष्टि से इंस्पेक्शन और स्टडी के निर्देश रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार लाहोटी (Anil Kumar Lahoti) ने दी है।

पुणे-मुंबई रूट (Pune-Mumbai Route) पर पहले सिंह एक्सप्रेस (Singh Express) डबल डेकर के रूप में चलती थी। कुछ वर्ष के बाद यह बंद हो गया। इसके बाद डबल डेकर नहीं चली। इस दौरान विद्युतीकरण के डीसी का रूपांतर एसी में हो गया। इसमें अब दिक्कत आ रही है क्या, यह देखना होगा। जनरल मैनेजर ने इसमें और टनल की ऊंचाई की जांच करने के लिए कहा। आने वाले कुछ दिनों में इसकी जांच की जाएगी। यह सफल रहता है तो निश्चित रूप से पुणे-मुंबई (Pune-Mumbai) के बीच फिर से एक बार डबल डेकर ट्रेन चलेगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। अनिल कुमार लोहाटी गुरुवार को पुणे विभाग (Pune Department) के दौरे पर आये थे।

 

डिब्बों में यात्रियों की संख्या अधिक

सामान्य सेकंड क्लास डिब्बे में 90 व 108 यात्रियों के सीट की क्षमता है। डबल डेकर में अपर व लोअर डेक को मिलकर 120 यात्री एक डिब्बे में बैठ सकते है। डबल डेकर रेल प्रमुख रूप से यात्रियों का रिस्पांस अधिक वाले रूट में यह चलाई जाती है। मुंबई रूट इ यात्रियों का रिस्पांस हमेशा अच्छा रहता है। ऐसे में आने वाले समय में अगर पुणे स्टेशन (Pune Station) से डबल डेकर ट्रेन चलती है तो पुणेवासियों को एक अलग यात्रा का अनुभव मिलेगा।

 

पुणे स्टेशन की भीड़ कम करने के लिए

 

पुणे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म की संख्या कम है। इसलिए रेलवे प्रशासन (Railway Administration) ने पुणे स्टेशन में यार्ड रिमोल्डिंग करने का निर्णय लिया है। इसकी वजह से देरी हो रही है। घोरपडी के पास कॉड बनाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में मिरज से दौंड जाने वाली गाड़ियों को पुणे स्टेशन आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वह घोरपडी के पास कॉड लाइन पर चलेगी। इससे पुणे स्टेशन से खुलने वाली गाड़ियों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी।

 

पुणे स्टेशन ए वन दर्जा का स्टेशन है। ऐसे में आने वाले समय में पुणे स्टेशन से यात्रा की सुविधा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही डबल डेकर ट्रेन चलाने के लिए आवश्यक ट्रायल पूरी की जाएगी

– अनिल कुमार लोहाटी, जनरल मैनेजर, मध्य रेलवे, मुंबई (Anil Kumar Lohati, General Manager, Central Railway, Mumbai)

 

 

 

दिल्ली में 11 राज्यों के ATS प्रमुख, RAW-IB के अधिकारियों की होगी बैठक ; आतंकवाद और तालिबान पर चर्चा

Ration Card | राशन कार्ड के लिए इनकम सर्टिफिकेट के बजाय गारंटी पत्र स्वीकार होगा