‘Covid-19 पर राजनीति न करें, कोरोना के खिलाफ लड़ाई हेतु PM मोदी दिन में 18-19 घंटे काम करते हैं’

नई दिल्ली : देश पर कोरोना का संकट गहराता दिख रहा है। बेड की, ऑक्सीजन की, रेमडेसिविर की कमी के कारण हेल्थ सिस्टम के सामने बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इसी बीच यह आरोप लगाया जा रहा है कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है उस राज्य के साथ केंद्र सौतेला व्यवहार कर रही है।

रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एएनआई को दिए विशेष साक्षात्कार में स्पष्ट मत व्यक्त किया है। केंद्र सरकार कोरोना की लड़ाई में दिन रात काम कर रहे हैं।

कोरोना प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार 24 घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद 18-19 घंटे काम कर रहे हैं। किसी भी राज्य से सौतेला व्यवहार नहीं किया जा रहा है। देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने का दावा भी गोयल ने किया है।

कोरोना के हालात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जाती है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र साकार किसी भी राज्य से किसी भी तरह का भेदभाव नहीं कर रही है। इस विषय को जब कोई एक पार्टी या कुछ लोग राजनीतिक रंग देने लगते हैं तो मुझे बहुत बुरा लगता है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसके अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर सोमवार से अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि नौ उद्योगों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा रेलवे ने देश में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। एएनआई से बातचीत में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रविवार को 12 राज्यों के साथ बैठक में केंद्र सरकार ने उनकी विभिन्न मांगों पर विचार किया। इसमें राज्यों को 6,177 मीट्रिक टन आक्सीजन वितरित करने का फैसला किया गया। इसमें से महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा 1,500 मीट्रिक टन आक्सीजन मिलेगी।

केंद्र सरकार घड़ी के कांटे की तरह राज्य सरकार को मदद करने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव के बाद दिल्ली लौटने के बाद कोरोना परिस्थित की समीक्षा की। 18-19 घंटे तक काम करते हैं। जो नेता अच्छा काम नहीं करते हैं उन्हे काम प्रस्तुत करने के संदर्भ में चिंता करनी पड़ती है। ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए वॉक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। शनिवार को भाजपा सरकार गैर भाजपा शासित राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, ऐसी टिप्पणी सोनिया गांधी ने की थी। कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक के शुरुआत में ही कांग्रेस की सत्ता वाले राज्य के मुख्यमंत्री को मदद के लिए पत्र भेजने की बात सोनिया ने कही थी।