धनतेरस पर न खरीदें ‘इन’ सामानों को, लक्ष्मीजी रूठ जाती हैं   

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : दीपावली के पहले धनतेरस या धन त्रयोदशी पर खरीदारी की परंपरा है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गयी वस्तु का नाश नहीं होता और इसमें तेरह गुना वृद्धि हो जाती है। आम लोग इसलिए धनतेरस पर सोना, चांदी, भूमि, वाहन और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों की खरीदारी करते हैं। इन वस्तुओं के साथ झाड़ू खरीदने की भी अनोखी परंपरा है, लेकिन खरीदते समय इन पांच वस्तुओं की खरीददारी कतई न करें नहीं तो  घर से सुख, समृद्धि धन-वैभव सब खत्म हो जाएगा और घर में कंगाली और दरिद्रता आ जाएगी। ये वस्तुएं निम्नलिखित हैं।

स्टील और एल्युमिनियम: धनतेरस पर स्टील और एल्युमिनियम के बने वर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं, और घर में दरिद्रता का वास होता है। एल्युमिनियम पर तो राहु का प्रभाव भी होता है।

कांच- इस अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें बिल्कुल न खरीदें, क्योंकि शीशे का संबंध भी राहु से होता है, जो घर में गरीबी लाता है।

प्लास्टिक – धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि ये स्थायित्व और बरकत में कमी करती हैं।

चीनी- इस दिन चीनी की बनी वस्तुएं खरीदना भी अशुभ मानी जाती है, क्योंकि चीनी की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित एवं स्थायी नहीं होती, अत: इनसे घर में बरकत कम होती है।

लोहा:  इस शुभ दिन लोहे की वस्तुएं घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि धनतेरस के दिन इस धातु से बनी चीजें खरीदने से दुर्भाग्य आता है।