अजीबोगरीब : बंदरों से फसल बचाने के लिए कुत्ते को बना दिया ‘बाघ’

बेंगलुरु : समाचार ऑनलाइन – अपने फसलों को बंदरों से बचाने के लिए कर्नाटक के शिवमोगा इलाके के एक किसान ने अपने कुत्ते के फर को ‘बाघ’ की डिजाइन जैसा पेंट कर दिया। पेंट करने के बाद कुत्ता ‘बाघ’ जैसा दिखने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से बंदरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा था इसके बाद ही किसान ने ऐसा तरीका निकाला।

 

नरुलु गांव के श्रीकांत गौड़ा ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले देखा था कि एक किसान ने एक डॉल को टाइगर की तरह पेंट कर दिया है और उसे खेतों में लगाया है। इस पुतले को देखकर खेतों में कौओं और बंदरों का आना बंद हो गया था। उसने यहीं से प्रेरणा लेकर अपने कुत्ते को टाइगर की तरह पेंट किया। बाद में गौड़ा ने सोचा कि क्यों ना वह एक कुत्ते के साथ ये एक्सपेरिमेंट करके देखे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत ने हेयर डायर से अपने कुत्ते को पेंट किया है और ये पेंट उसके ऊपर लगभग एक महीने तक रहा था।

वहीं एक दूसरे किसान ने भी अपने फसलों को बचाने के लिए बेहद यूनिक तरीका निकाला। उसने कुत्ते की भौंकने वाली ऑडियो बजाकर खेतों में छोड़ दिया। इसकी आवाज सुनकर भी बंदरों और पक्षियों ने वहां आना बंद कर दिया।