पुणे के जानें – मानें अस्पताल के डॉक्टर ने की महिला से शरीर सुख की मांग

महिलाओं के लिए अब नगर निगम अस्पताल भी सुरक्षित नही

पिंपरी: समाचार ऑनलाइन – पिंपरी चिंचवड़ शहर के नगर निगम अस्पताल फिर एक बार चर्चा में आया है। यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में एक डॉक्टर ने महिला के छेड़छाड़ और शरीर सुख की मांग करने का मामला उजागर हुआ है। 36 वर्षीय महिला ने इस मामले में डॉक्टर विनसयक पाटिल नामक शख्स पर निगड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंपरी परिसर स्थित नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में आरोपी और शिकायतकर्ता काम करते है। 2014 से लेकर अब तक पीड़ित महिला के साथ आरोपी शरीर सुख की मांग करता था। पीड़ित का कहना है कि, आरोपी डॉक्टर उसे अपने फ्लैट पर बुलाता था, और नहीं आनेपर बदनाम कर जान से मारने की धमकी दिया करता था। पीड़ित महिला ने आखिरकार निगड़ी पुलिस स्टेशन में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।निगड़ी पुलिस जांच में जुटी है।