राजनैतिक गलियारों में राउत और पाटिल के गले मिलने की चर्चा

अकोला में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत और पूर्व सहकार मंत्री मंत्री व भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल के गले मिलने की चर्चा इंदापुर तालुके में जोरो से हो रही है।

रविवारको सांसद राऊत एक निजी कार्यक्रम के तहत अकोला आये थे। ऐसे में पाटिल और राऊत के गले मिलने के बाद लोगो में चर्चा का विषय का बन गया है। हाल ही में हुए चुनाव के दौरान हर्षवर्धन पाटिल कांग्रेस को छोड़ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसमे उनकी हार हुई थी।  इस मुलाकात पर हर्षवर्धन पाटिल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस मुलाकात का कोई राजनैतिक उद्देश्य नहीं है। तालुके में आये मेहमान का स्वागत करने की परंपरा मैंने निभाई है।

लगाना पड़ेगा लॉकडाउन

सांसद संजय राउत ने कहा कि हम दोनो के बीच मित्रता का संबंध है इसलिए मुलाकात हुई। कोरोना संकट पर उन्होने कहा कि राज्य में एक बार फिर से बढ रहे कोरोना संकट पर रोक लगाने की जरूरत है। इसके लिए सरकार और जनता को एकसाथ आने की जरूरत है।  इसमे राजनीति करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।  ग्रामीण क्षेत्र के लोग अनुशासन पालन करते हुए नहीं दिख रहे हैं। अगर मरीज़ो की संख्या इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो प्रशासन को फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।