भाजपा के अंदर कलह, राष्ट्रवादी ने उठाया फायदा 9 नगरसेवक नॉट रीचेबल

सांगली : मनपा के महापौर और उपमहापौर पद के लिए सत्ताधारी भाजपा में ज़ोरदार रस्साकशी चल रही है। महापौर पद के लिए इच्छुक लोगो ने भाजपा नेतृत्व पर दबाव तंत्र का इस्तेमाल किया है। गुरुवार को नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। अंतिम दिन महापौर पद के लिए 4 और उपमहापौर के लिए 6 नामांकन जमा हुए हैं। भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए धीरज सूर्यवंशी और उपमहापौर पद के लिए गजानन मगदूम के नाम पर मोहर लगाया गया है।

महापौर और उपमहापौर  पद के लिएए भाजपा में आपसी तनाव की वजह से भाजपा में फूट जैसी स्थिति देखने को मिली। पार्टी के 9 नगरसेवक बैठक में शामिल नहीं हुए, वे नॉट रीचेबल थे। पार्टी बैठक में 30-32 नगरसेवक शामिल थे। इनमे से 3 नगरसेवक को शहर से बाहर जाने से रोकने में सफलता मिली। अब 30 नगरसेवको को गोवा भेजा गया है।

महापौर और उपमहापौर चुनाव में भाजपा में गुटबाज़ी नजर आयी। भाजपा ने महापौर के लिए धीरज सूर्यवंशी और उपमहापौर के लिए गजानन मगदूम का नाम तय किया। इसके बाद राष्ट्रवादी नेता एक्शन मोड में आ गये। उन्होने भाजपा के नाराज़ नगरसेवको से सम्पर्क करना शुरू किया। भाजपा के 13 नगरसेवक राष्ट्रवादी के सम्पर्क में आये थे। उसमे से 4 गायब हैं और 4 लोगो से चर्चा शुरू है।

तीनो लोग अज्ञात जगह पर जाने केे लिए नगरसेविका के घर जमा हुए थे। भाजपा की एक नगरसेविका के माध्यम से राष्ट्रवादी के इस रणनीति के बारे में पता चला। महापौर और उपमहापौर केे चुनाव 23 फरवरी को सुबह साढे ग्यारह बजे ऑनलाइन तरीके से होगी। महापौर पद के लिए भाजपा ने धीरज सूर्यवंशी को, कांग्रेस ने उत्तम साखलकर और राष्ट्रवादी ने मैनुद्दीन बागवान व दिग्विजय सूर्यवंशी ने आवेदन दिया है। उपमहापौर पद के लिए भाजपा के गजानन मगदूम के साथ ही कांग्रेस से उमेश पाटिल और राष्ट्रवादी से सविता मोरे व स्वाती पारधी ने आवेदन दिया है।

ढाई वर्ष में 3 महापौर, उपमहापौर

सत्ताधारी भाजपा ने अगले ढाई वर्ष में 3 महापौर व 3 उपमहापौर बनाने का निर्णय लिया है। हर महापौर- उपमहापौर को 10 महीने का समय दिया है। सूर्यवंशी के बाद निरंजन आवटी व अंत के 10 महीने में अजिंक्य पाटिल के नाम पर मुहर लगाया गया है। उपमहापौर पद के लिए समय आने पर फैसला लिया जाएगा। यह जानकारी शहर जिलाध्यक्ष दीपक शिंदे म्हैसालकर ने दी।