दिलीप कुमार की ब‍िगड़ी तब‍ियत,  फिर से अस्‍पताल में भर्ती 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे है। हालांकि कुछ पहले ही उन्हें अस्पताल से रिलीज कर दिया गया था। लेकिन कल दिलीप कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गयी और देर रात उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप कुमार के एक पारिवारिक मित्र, फैसल फारूकी ने ट्विटर के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। फारुकी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f556f3e0-cae8-11e8-8033-c9e7bbafe4c8′]

आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, आपको सूचित करना चाहते हैं कि दिलीप कुमार को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। उनके लिए प्रार्थना। आपको ट्विटर पर जानकारी देते रहेंगे।

अनूप के घर से बाहर होते ही ‘इस’ कंटेस्टेंट से बढ़ी जसलीन की नज़दीकियां !

पिछले सप्ताह भी दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है और वह पिछले कई दिनों से डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं। उन्हें पिछले महीने मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

[amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4726413c-cae9-11e8-9be9-69d87ac0b15e’]