Digital Media| डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संगठन महाराष्ट्र! प्रदेशाध्यक्ष राजा माने, उपाध्यक्ष तुलशीदास भोईटे और सचिव बने नंदकुमार सुतार

मुंबई : डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संगठन महाराष्ट्र का राज्य के पदाधिकारियों की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष राजा माने ने की। संगठन के राज्य अध्यक्ष पद पर तुलशीदास भोईटे (मुंबई), सचिव पद पर नंदकुमार सुतार (पुणे), राष्ट्रीय समन्वयक पद पर राजू वाघमारे (पुणे), सहसचिव पद पर केतन महामुनी (पुणे) का चुनाव हुआ। विदर्भ अध्यक्ष पद पर विनोद देशमुख (नागपुर), उत्तर महाराष्ट्र अध्यक्ष पद पर शिवाजी शिर्के (अहमदनगर), मराठवाडा अध्यक्ष पद पर डॉ रेखा शेलके (औरंगाबाद),कोकण अध्यक्ष पद पर सागर चव्हाण (सावंतवाडी) और पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष पद पर शिवाजी सुरवसे (सोलापुर) का चुनाव किया गया है।

डिजिटल मीडिया में काम करनेवाले सभी वर्ग के हित व पत्रकारिता व सामाजिक मूल्यों का जतन कर इस क्षेत्र में गुणात्मक विकास के लिए स्थापित किए गए इस संगठन के मार्गदर्शक सलाहकार के रूप में वरिष्ठ संपादक व विचारक अरुण खोरे कार्यरत हैं। संगठन के राज्य में कुछ पदाधिकारियों की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष राजा माने ने की है।

पदाधिकारियों के नाम-

राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुरेश वांदिले (मुंबई), मोहन राठोड (पुणे), किशोर मरकड (अहमदनगर), सविता कुलकर्णी (नागपुर), दिपक नालावडे (ठाणे), प्रमोद मोरे (कोल्हापुर), पद्माकर कुलकर्णी (सोलापुर), संतोष सूर्यवंशी (बार्शी), राज्य कानून सलाहकार एड. अतुल पाटिल (पुणे), प. महाराष्ट्र उपाध्यक्ष सुनील उंबरे (पंढरपुर), महासचिव नितीन पाटिल (पुणे), मराठवाडा उपाध्यक्ष दिलीप माने (परभणी), महासचिव देव शेजुल (औरंगाबाद), सोशल मीडिया प्रसिद्धी राज्य समंवयक मोसिन शेख (औरंगाबाद), सहसमन्वयक सचिन डाकले (नवी मुंबई)।

धामल खैरनार (पुणे शहर अध्यक्ष), महेश कुगांवकर (सचिव),डॉ. बिनू वर्गीस (ठाणे जिला अध्यक्ष), संतोष मानूरकर (बीड जिला अध्यक्ष), प्रशांत चुयेकर (कोल्हापुर जिला अध्यक्ष), डॉ सुनील पाटिल, इस्लामपुर (सांगली जिला अध्यक्ष), सतीश सावंत, सांगोला (सोलापुर जिला अध्यक्ष), शंकर जाधव (सोलापुर जिला कार्याध्यक्ष) विजय बाबर (सोलापुर शहर अध्यक्ष),प्रा. सतीश मातने (उस्मानाबाद जिला अध्यक्ष), विनायक कलढोणे (इचलकरंजी अध्यक्ष), अजय उर्फ पिंटू पाटिल (बार्शी तालुका अध्यक्ष), सत्तार शेख (जामखेड तालुका अध्यक्ष)।