Dhule Soldier Manohar Patil Martyred In Siachen | सियाचिन में देश सेवा करते हुए धुले के जवान मनोहर पाटिल शहीद

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Dhule Soldier Manohar Patil Martyred In Siachen | धुले के सुपुत्र भारतीय सेना के जवान मनोहर पाटिल सियाचिन भाग में ऑपरेशन मेघदूत में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वेे धुले तालुका के न्याहलोद गाव के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर का आज दोपहर अंतिम संस्कार होगा। यह जानकारी धुले जिला प्रशासन ने दी है। जवान मनोहर पाटिल अपने पीछे पत्नी मायाबाई पाटिल और 9 वर्ष की बेटी, मां, पिता और चार भाई से भरापुरा परिवार छोड़कर गए है। ((Dhule Soldier Manohar Patil Martyred In Siachen)

 

भारतीय सेना में 2002 में भर्ती हुए मनोहर रामचंद्र पाटिल (42) हवलदार पद पर कार्यरत थे। फिलहाल वे फिल्ड वर्कशॉप में भारतीय सेना में बेहद ठंडे सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशन मेघदूत में ड्यूटी पर तैनात थे। देश की सेवा करते हुए 16 जुलाई को मौसम के कारण उनकी रक्त वाहनिया जम जाने से उन्हें तीव्र सिर दर्द और उल्टी होने लगी थी। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान आखिरकार मंगलवार को वे शहीद हो गए।

जवान मनोहर पाटिल का पार्थिव शरीर आज हवाई मार्ग से पुणे एयरपोर्ट लाया जाएगा।
यहां से सरकारी एम्बुलेंस के जरिए धुले तालुका के न्याहलोद में उनके घर लाया जाएगा।
उनके पार्थिव शरीर का दोपहर में अंतिम संस्कार होगा।
जवान मनोहर पाटिल के शहीद होने की खबर पर धुले ग्रामीण के विधायक कुणाल पाटिल ने शोक व्यक्त किया है।

 

Web Title :-  Dhule Soldier Manohar Patil Martyred In Siachen

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | कोरेगांव पार्क में सुबह तक खुले होटल रोव (प्लन्ज) पर क्राइम ब्रांच और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की कारवाई

 

Pune Crime | मांजरी खुर्द के आर. एस डेअरी फार्म पर FDA का छापा, 899 किलो नकली पनीर जब्त

 

Pune Pimpri Crime | घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए महिला और उसकी दो बेटियों से छेड़छाड़, निगडी परिसर की घटना