Dhule Crime | धुले में जल संसाधन ब्रांच इंजीनियर रिश्वत लेते रंगेहाथों  पकड़ा गया

धुले (Dhule Crime), 26 अगस्त : जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) के जरिये किये गए कार्य का बिल निकालकर देने के बदले 2 लाख 20 हज़ार रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते ब्रांच इंजीनियर मुरलीधर पाटिल (Branch Engineer Murlidhar Patil) को रंगेहाथों पकड़ा गया  है।  इस घटना (Dhule Crime) से जल संसाधन विभाग में खलबली मच गई है।  जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) के नवापुर तालुका में रंगवली प्रोजेक्ट (Rangwali Project) के सुरक्षा दीवार व पुल का काम करने वाली कंपनी के संबंधित व्यक्ति दवारा की गई शिकायत पर यह  कार्रवाई की गई है।

 

इस प्रोजेक्ट का काम  पूरा करने के बाद शिकायतकर्ता ने बिल निकालने के लिए कार्यवाही की थी।  इसके लिए उन्होंने ब्रांच इंजीनियर मुरलीधर पाटिल (Murlidhar Patil) से संपर्क किया।  इस कार्य में मदद करने के लिए मुरलीधर पाटिल ने शिकायतकर्ता से 2 लाख 20 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने धुले के एंटी क्रप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट सुनील क़ुराडे (Deputy Superintendent Sunil Kurade) से संपर्क कर इसकी शिकायत की।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश झोडगे (Police Inspector Prakash Jhodge) और मंजीतसिंह चव्हाण (Manjit Singh Chavan) ने जाल बिछाया।  रिश्वत (Bribe) की रकम लेते मुरलीधर पाटिल को रंगेहाथ पकड़ लिया। पाटिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

 

Narayan Rane | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे लीलावती अस्पताल में भर्ती

Narayan Rane | नारायण राणे से मिलने पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी के नेता, मुलाकात के बाद दी ‘यह’ सलाह