धोनी की बढ़ी मुश्किलें, आम्रपाली मामले में FIR दर्ज?

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दुनिया के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक एमएस धोनी के खिलाफ आम्रपाली केस में FIR दर्ज हुई है। 27 नवंबर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नई FIR दर्ज की है, जिसमें एमएस धोनी का भी नाम है। जानकारी के मुताबिक, साल 2003 में बने आम्रपाली ग्रुप पर लोगों से पैसे लेकर उन्हें घर नहीं देने का आरोप है। कंपनी पर आरोप है कि उसने 42 हजार से ज्यादा घर खरीदारों से धोखाधड़ी की। आम्रपाली ग्रुप ने लोगों से 2647 करोड़ रु. जमा कर दूसरे प्रोजेक्ट्स में लगाए और फिर सभी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स अधूरे छोड़े।

बता दें एमएस धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे और इसी वजह से वो इस मामले में फंसे हुए हैं। आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता ने अरबों रुपये के कथित घोटाले में धोनी का नाम बतौर मुलजिम दर्ज किए जाने की मांग की है।

पत्नी साक्षी भी फंसी हैं विवादों में –
आम्रपाली ग्रुप मामले में जुलाई में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में एक ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई थी जिसके मुताबिक एमएस धोनी की पत्नी साक्षी कंपनी के 25 फीसदी शेयरों की मालकिन थीं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2014 तक ऐसी ही स्थिति थी। अब एक बार फिर इस मामले की आंच धोनी तक आ पहुंची है।

visit : punesamachar.com