‘इस’ रेस्टोरेंट में मिलता है धोनी के फैंस को मुफ्त में खाना

कोलकाता : समाचार ऑनलाइन – इंडियन टीम इन दिनों इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेल रही है। इस दौरान कोलकाता से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन क्रिकेट फैंस खुश हो जायेगे। दरअसल अगर आप महेंद्र सिंह धौनी के फैन हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। खबरों की माने तो कोलकाता का एक रेस्टॉरेंट माही के फैन्स को मुफ्त में खाना खिलाता है। कोलकाता के रहने वाले शंभू का रिश्ता धौनी से तब से बना जब धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। तब से शंभु धोनी का फैन बन गया। अपने स्टार खिलाड़ी के लिए फैंस कुछ भी कर जाते हैं। ऐसे ही कोलकाता के रहने वाले शंभू के साथ भी है।
Image result for यहां धोनी के फैंस को मिलता है मुफ्त में खानावह अपने आपको धौनी का सबसे बड़ा फैन बताते हैं। वह पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक रेस्टॉरेंट चलाते हैं, जिसका नाम उन्होंने ‘एमएस धौनी रेस्टॉरेंट’ रखा है। शंभू बोस अपने रेस्टॉरेंट में धोनी फैंस को मुफ्त में खाना खिलाते है। यहां धौनी का यह रेस्टॉरेंट काफी मशहूर है। लोग यहां दूर-दूर से खाने के लिए आते हैं। शंभू से जब धौनी से लगाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मेरे जैसा उनका कोई फैन नहीं है। मैं जब बच्चा था, तभी से उनको पसंद करता हूं। वह जिस तरह के हैं, जिस तरह से वे क्रिकेट खेलते हैं, उसी से पता चलता है वह कितने बड़ा लेजेंट है।मुझे उनसे प्रेरणा मिलती है।’
Image result for यहां धोनी के फैंस को मिलता है मुफ्त में खानाशंभू के इस छोटे से रेस्टोरेंट में खास तौर पर बंगाली खाना मिलता है। रेस्टॉरेंट के हर कोने में धौनी के पोस्टर देख सकते हैं। यहां तक कि दीवारें कहां खाली हैं, यह पता लगाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। ‘मेरी ख्वाहिश है कि एक दिन मैं उनसे मिलूं लेकिन मेरे पास स्टेडियम में जाकर मैच देखने के पैसे नहीं हैं।’