न्यू हेयर स्टाइल में वीडियो बनाकर धोनी ने शेयर किये एक सीक्रेट – VIDEO

रांची : समाचार ऑनलाइन – महेंद्र सिंह धोनी ने हालही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी न्यू हेयर स्टाइल में नज़र आ रहे है। वैसे बहुत कम बार ऐसा होता है जब धोनी खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते है। हालांकि इस बार ऐसे देखने को मिला है। दरअसल धोनी इस वीडियो में एक सीक्रेट शेयर करते नज़र आ रहे है।

इस वीडियो में धोनी अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बोल रहे है कि ‘बचपन से ही मैं एक आर्टिस्ट बनाना चाहता था। मैंने बहुत क्रिकेट खेल लिया है। अब मैं सोच रहा हूँ की जो मैं बचपन में बनाना चाहता था अब वो करू। इसलिए मैंने पेंटिग करना शुरू कर दिया हूँ। आगे धोनी ने कहा कि ‘मैंने अपने लिए कुछ पेंटिंग बनाया है। कुछ दिन बाद मेरा फर्स्ट आर्ट एक्जीबिशन होने वाला है’। इस वीडियो में धोनी ने खुद बनाये हुए कुछ पेंटिंग भी दिखाए। जिसमें उनका फेवरेट पेंटिंग भी उन्होंने दिखाया है।

आर्ट एक्जीबिशन में आने के लिए धोनी ने इन्वाइट भी किया साथ ही वो कुछ राय भी मांगते दिख रहे है। 4 घंटे में इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। जिसमें लाइक, कमेंट के साथ-साथ कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है।