धोनी फिर बने कप्तान, फैंस हुए हैरान

दुबई | समाचार ऑनलाइन

बीसीसीआई ने एक फिर सबको हैरान करते हुए आज खेले जा रहे अफगानिस्तान के साथ मैच में रोहित के जगह धोनी को कप्तान बनाया। दरसल एशिया कप के सुपर-4 राउंड के अपने आखिरी मैच में भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के सामने है। टीम इंडिया अभी तक अपने सभी मैच जीतकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं अफगानिस्तान सुपर-4 राउंड के अपने पहले दोनों मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने 5 प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया है। क्रिकेट फैंस को सबसे बड़ी हैरानी तब हुई, जब कप्तान रोहित शर्मा की जगह महेंद्र सिंह धोनी टॉस के लिए आए।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9dff6e8f-c0d5-11e8-b2a6-7599f2418727′]

एमएस धोनी 696 दिनों बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर 2016 में आखिरी बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। धोनी भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं। ऐसे में उन्हें एक बार फिर मैदान पर कप्तानी करते देखना हर क्रिकेट फैंस के लिए ख़ुशी की खबर है। एशिया कप के लिए विराट कोहली को बोर्ड ने आराम दिया है। बोर्ड ने विराट के जगह रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। जबकि शिखर धवन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन इस मैच में दोनों को ही आराम दिया गया है। ऐसे में धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी करनी पड़ रही है।

Baazaar ट्रेलर: “बड़ा आदमी बनना है तो लाइन क्रॉस करनी होगी