Dharmantaran case | धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार मौलाना को विदेश से मिले 3 करोड़ 

मेरठ , 22 सितंबर : Dharmantaran case | मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने धर्मांतरण मामले (Dharmantaran case) में मेरठ से गिरफ्तार (arrest) किया है।  इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस यह जानकारी दी।  उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महासंचालक प्रशांत कुमार (Director General of Police Prashant Kumar) ने बताया कि  इस मामले की जांच के लिए 6 टीम तैयार की गई है।  जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी (Maulana Kaleem Siddiqui) के ट्रस्ट को विदेश से 3 करोड़ रुपए मिले है।  इसमें डेढ़ करोड़ रुपए बहरीन से आया है।

मौलाना सिद्दीकी को मुज़फ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया है।  देश के सबसे बड़े धर्मांतरण मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।  वे जामिया इमाम वलीलुल्लाह ट्रस्ट चलाते है।  इस ट्रस्ट के जरिये मदरसों को आर्थिक मदद दी जाती है।  इस ट्रस्ट को विदेश से पैसे मिलने की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी है।
मंगलवार को मौलाना सिद्दीकी के साथ उनके सहकर्मी मेरठ में एक मस्जिद के कार्यक्रम में आये थे।  रात 9 बजे वह घर जा रहे थे तभी एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  मौलाना सिद्दीकी की गतिविधियां संदिग्ध बताई जाती है।  बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान की शादी भी कलीम सिद्दीकी ने लगाई थी।

 

Maharashtra Crime | मां की हत्या कर फरार बेटा 32 महीने के बाद गिरफ्तार, कोलकाता से पुलिस ने पकड़ा