Dharavi Corona Update | मुंबई के धारावी में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से शून्य पर पहुंची 

 

पुणे समाचार (Punesamachar Online) – (Dharavi Corona Update)चेंज द वायरस, मिशन जीरो, ट्रेसिंग, ट्रैकिंग-टेस्टिंग-ट्रिटिंग इन चार सूत्रों के जरिये की जा रही कार्यवाही के कारण मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) के अथक प्रयास को सफलता मिल रही है।  इसी प्रयास के एक रूप के तहत किये जा रहे उपायों के कारण धारावी (Dharavi Corona Update) में रविवार को एक भी कोरोना मरीज (corona patient) नहीं मिलने का दावा मुंबई मनपा ने एक बार फिर से किया हैं . (Number of corona patients again reached zero in Dharavi, Mumbai)

मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) से मिली जानकारी के अनुसार माहिम में 7 और दादर में 6 नए मरीज मिले है।  यह आंकड़ा 13 होता है।  मूल रूप से धारावी (Dharavi Corona Update) काफी बड़े क्षेत्र में फैला है।  यहां झोपड़ियां, चाल और बड़ी संख्या में इमारतें है।  घनी बस्ती होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना हुआ था।  मुंबई मनपा और राज्य सरकार दवारा किये गए अथक प्रयास की बदौलत आज मरीजों की संख्या नियंत्रण में आ गई है।
उत्सव, त्यौहार पर प्रतिबंध लगाकर भीड़ कम करके कोरोना को नियंत्रण में लाने में मनपा को सफलता मिली है।  धारावी और पश्चिम उपनगर में मुंबई मनपा ने बड़े पैमाने पर मुहीम शुरू की थी।  आज भी कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए धारावी में लगातार टेस्टिंग की जा रही है।  जनजागृति की जा रही है।  इसलिए यहां मरीजों की संख्या शून्य पर लाने में सफलता मिली है।
धारावी पैटर्न
घनी बस्ती वाले धारावी जैसे क्षेत्रों में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए मनपा दवारा किये गए सफल उपायों को अमल में लाने की वजह से इस क्षेत्र में संक्रमण को फैलने से रोकने में सफलता मिली है।  ऐसे धारावी पैटर्न का संज्ञान विश्व स्तर पर लिया गया है।  कोविड से मुकाबला करने के लिए गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कदम उठाये जाने से कोरोना के बढ़ने की गति कम हुई है।
कुल मरीजों की संख्या 
धारावी : 6,901
दादर : 9,698
माहिम : 10,021