Dhananjay Munde | सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे को ‘अशोकरत्न’ पुरस्कार घोषित

पिंपरी : Dhananjay Munde | सामाजिक न्याय और विशेष सहायता राज्य मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) को अशोकरत्न पुरस्कार (Ashok Ratna Award) से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री अमित देशमुख (Amit Deshmukh) और लोक निर्माण राज्य मंत्री संजय बनसोडे (Sanjay Bansode) को ‘अशोक विभूषण’ पुरस्कार (Ashok Vibhushan Award) से सम्मानित किया जाएगा। पानगांव (लातूर) में डॉ. अशोक शिलवंत (Dr. Ashok Shilwant) की अवधारणा से नौवां अशोक स्तंभ (Ashoka Pillar) बनाया गया है। यही वह जगह है जहां डॉ. आंबेडकर की अस्थियाँ स्थापित हैं। इस अशोक स्तंभ का समर्पण समारोह पुणे की अशोक सर्वांगीण सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया और डॉ.  बाबासाहेब आंबेडकर चैत्य स्मारक (Dr. Babasaheb Ambedkar Chaitya Memorial) 6 दिसंबर (महापरिनिर्वाण दिवस) को दोपहर में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

इस कार्यक्रम का उदघाटन राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के हाथों किया जाएगा। धीरज देशमुख (Dheeraj Deshmukh) की अध्यक्षता में होनेवाले इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील, जलापूर्ति मंत्री संजय बनसोडे, सांसद सुधाकर श्रृंगारे उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आग्रा के छठी धम्मसंगिती अध्यक्ष आचार्य रतनलाल सोनग्रा के हाथों अशोकरत्न पुरस्कार वितरण किया जाएगा। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चैत्य स्मारक के संस्थापक अध्यक्ष वी. के. आचार्य और पिंपरी चिंचवड मनपा (Pimpri Chinchwad Municipal Corporation) स्थायी समिति सदस्या नगरसेविका डॉ. सुलक्षणा शिलवंत-धर (Dr. Sulakshana Shilwant-Dhar) कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष हैं, यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक एड. राजरत्न शिलवंत (Adv. Rajaratna Shilwant) दी।

 

इस कार्यक्रम के पुरस्कारार्थियों में अशोकरत्न पुरस्कार : धनंजय मुंडे, अशोक विभूषण पुरस्कार : अमित देशमुख, संजय बनसोडे, अशोक भूषण पुरस्कार : परिमल निकम, अशोक मित्र पुरस्कार : फिरोज मणियार, जब्बार अहेमद शेख, संघमित्रा पुरस्कार : मंदाकिनी गायकवाड, कलावती आचार्य, कलिंदा किवंडे, अशोक सांस्कृतिक सेवा पुरस्कार : गायक पवन घोडके, नंदु खंडागले, अशोक काव्यभूषण पुरस्कार : कवि अरुण पवार, धम्मसेवक पुरस्कार : शरण शिंगे, तुकाराम लामतुरे, मयुर बनसोडे, महेंद्र पुरस्कार: विशाल कांबले, प्रा. बापू गायकवाड, डी.एस.नरशिंगे आदि शामिल है।

 

 

 

Pune | निल मेटल कंपनी में 13500 रुपये का वेतनवृद्धि का करार संपन्न

 

Pune News | देश के जीडीपी में बढ़े महिलाओं का योगदान: जगताप