मुंबई : DGP Sanjay Pandey Fake Account | राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट (fake facebook account) खोलने की जानकारी सामने आई है। आरोपी ने फर्जी अकाउंट से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट (friend request) भेजी थी। आरोपी को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से गिरफ्तार (arrest) किया गया है। DGP Sanjay Pandey Fake Account
क्या है मामला?
पुलिस महानिदेशक संजय पांडे के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलने वाले आरोपी महफूज अजीम खान को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है। पता चला है कि आरोपी ने संजय पांडे के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी हैं।
पुलिस महानिदेशक के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनने पर साइबर विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 20 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
कौन हैं संजय पांडे?
महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त पद पर से परमबीर सिंग को होमगार्ड के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने पर नाराजगी व्यक्त की थी, क्योंकि उसकी तुलना में कम महत्वपूर्ण माने जानेवाले राज्य सुरक्षा महामंडल के प्रमुख पद पर संजय पांडे को नियुक्त किया गया था।
नागपुर में पुलिस आयुक्त के नाम फर्जी अकाउंट
हाल ही में नागपुर पुलिस कमिश्नर के नाम से एक फेक फेसबुक अकाउंट खुलने की जानकारी सामने आई थी। सीपी अमितेश कुमार का फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे की मांग की जा रही थी। साइबर अपराधी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भी फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं, इससे आश्चर्य हो रहा है।
फर्जी अकाउंट से एक राजनीतिक पदाधिकारी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी। आरोप है कि रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उनसे पैसे की मांग की। इससे पहले नागपुर पुलिस कमिश्नर का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था।