बेलगाव लोकसभा उपचुनाव में देवेंद्र फडणवीस स्टार प्रचारक, लेकिन…

बेलगाव: लगातार 4 बार बेलगांव के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगडी की मृत्यु के बाद बेलगांव सीट खाली है, अब इसका उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव के लिए भाजपा के विपक्ष नेता देवेंद्र फ़डणवीस ही एकमात्र मराठी स्टार प्रचारक हैं। ऐसे में मराठी भाषी व महाराष्ट्र एकीकरण समिति का कहना है कि फ़डणवीस मराठी के मुद्दे पर प्रचार करने न आए। इसलिए देवेंद्र फडणवीस प्रचार के लिए आएंगे क्या, इस पर सबकी नजर टिकी है।

लोकसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। महाराष्ट्र के विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने इससे पहले बिहार और अब पश्चिम बंगाल में प्रचार किया है। भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट में फडणवीस ही एकमात्र मराठी नाम है। यहाँ के मराठी भाषी और महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने सीमा के सवाल पर फडणवीस के सपोर्ट के कारण उन्हे प्रचार में न आने देने की भूमिका में हैं।

भाजपा ने सुरेश अंगडी की पत्नी मंगला अंगडी को उम्मीदवारी दी है। कांग्रेस की ओर से सतीश जारकीहोली तो महाराष्ट्र एकीकरण समिति की ओर से शुभम शेलके मैदान में उतरे हैं। वोटर्स के बंटवारे को रोकने के लिए शिवसेना ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति को सपोर्ट किया है। बेलगांव निर्वाचन क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट है, इसमे भाजपा के विधायक हैं। अब ऐसे में लोगो के बीच उत्सुकता है कि देवेंद्र फ़डणवीस चुनाव प्रचार के लिए आएंगे या नहीं।Preeti Pathak