Devendra Fadnavis on OBC reservation | OBC आरक्षण पर रटने वाला तोता रोज बोलता है, फडणवीस का जोरदार हमला

 

मुंबई, 19 जुलाई | Devendra Fadnavis on OBC reservation मैं अगले 25 वर्षों तक भाजपा में काम करूंगा। यह बयान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis on OBC reservation ने दिया है।  भाजपा BJP दवारा राज्य में ओबीसी रिजर्वेशन OBC Reservation अभियान की शुरुआत की गई है।  इस मौके पर विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया। लेकिन इस मौके पर महाराष्ट्र भाजपा ओबीसी मोर्चा Maharashtra BJP OBC Morcha की कार्यकारणी में पंकजा मुंडे Pankaja Munde उपस्थित नहीं थी।

इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं अगले 25 वर्षों तक भाजपा में काम करूंगा।  मैं जिम्मेदारी से बोलता हूं।  मुझे मालुम है कि यह संभव है।  समाज के जो वर्ग उपेक्षित  है, ऐसे लोगों को मोदी ने महत्वपूर्ण विभाग दिया है।  मोदी के सरकार में आने के बाद उन्होंने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। ओबीसी समाज के लिए बड़ी योजना शुरू हुई है।  अधिकांश बोर्ड की स्थापना हमारे कार्यकाल में हुआ।  सभी समाज को मौके दिए बिना पुरे देश का विकास नहीं किया जा सकता है। यह हमारा ब्रीद वाक्य है।  ओबीसी के आरक्षण के मुद्दे पर लोगों से झूठ बोला जा रहा है।  इनके रटने वाला तोता  रोज बोलता है।  ऐसा कहते हुए फडणवीस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

हमारे समय में 50% से ज्यादा का आरक्षण टिका था।  इस सरकार में जो किया जाना चाहिए था वह नहीं किया गया।  इन्होने एक एफिडेबिट दी होती तो सुप्रीम कोर्ट ने जितना चाहिए उतना वक़्त दिया होता।  यह कहते हुए फडणवीस ने ठाकरे सरकार को घेरने का प्रयास किया।  सुप्रीम कोर्ट  का निर्णय पढ़ने पर यह ध्यान आता है कि कुछ नहीं करने की वजह से सबका आरक्षण चला गया।  जो काम हमने इतने महीने से कह रहे थे वह अब किया जा रहा है.