Devendra Fadnavis|  महाविकास आघाडी सरकार द्वारा OBC आरक्षण की हत्या’ (वीडियो)

मुंबई: ऑनलाइन टीम- ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आक्रामक हुए भाजपा नेता और विधानसभा के विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर हमला किया है। महाविकास आघाडी सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण की हत्या करने का आरोप फडणवीस ने लगाया है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर हम शांत बैठनेवाले नहीं है, यह चेतावनी फडणवीस ने दी है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र फ़डणवीस ने ठाकरे सरकार पर हमला किया। फडणवीस ने कहा कि ठाकरे सरकार में हर मंत्री खुद को मुख्यमंत्री समझ रहा है। जो फैसला लिया जाता है, वो 1 ही घंटे में रद्द हो जाता है। फिर दूसरे दिन वही निर्णॅय लिया जाता है।

ये सरकार है या सर्कस? ऐसी टिप्पणी फडणवीस ने की है। राज्य में सरकार का अस्तित्व है कि नहीं? मंत्री अपने विभाग से राजी हुए और हर विभाग में एक एक वाझे जैसी महाराष्ट्र की अवस्था हो गई है। महाराष्ट्र के इतिहास में भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार, अत्याचार करने वाली सरकार है ये। ऐसी हालत पिछले 60 सालों में कभी नहीं देखी है, ऐसा फडणवीस ने कहा है।