Devendra Fadnavis | ये नाच गाने  में मग्न है और हमें बता रहे है …… फडणवीस का धनंजय मुंडे पर तीखा हमला 

मुंबई : Devendra Fadnavis | भाजपा (BJP) और सत्ताधारी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर हर दिन जारी है।  एक दूसरे पर हमला करने का दोनों ही पार्टियां कोई मौका नहीं छोड़ रही है।  धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) ने तीन दिन पहले भाजपा (Devendra Fadnavis) पर निशाना साधा था।  उन्होंने कहा था कि भाजपा को ऐसा लगता है कि हमारी जो शक्तिपीठ है उस पर निशाना साधने से सफलता मिलती है।  लेकिन भाजपा ने ऐसा प्रयास किया तो भी भाजपा को मिट्टी में गाड़े बिना जनता नहीं रहेगी।

दिवाली में धनंजय मुंडे ने स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था।  इनमें लावणी सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।  इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाच गाने का कार्यक्रम रखा गया था।  उस वक़्त कहा गया था कि राज्य में विभिन्न समस्याएं होने के बावजूद सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) ने सामाजिक जिम्मेदारी को भूल गए है।

 

अब विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने धनंजय मुंडे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुंबई (Mumbai) की मिट्टी से तैयार हुई है।  2 से 302 सीटों पर पहुंचे है।  चार-दस सांसद वाली पार्टी के नेता को हमें बताने की जरूरत नहीं है।  हमें मिट्टी में गाड़ने वाले खुद गड गए।  हमें गाड़ नहीं पाए।  एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहे है, एसटी की हड़ताल (ST strike) चल रही है और वे नाच गाने के कार्यक्रम में मग्न है। ये हमें बता रहे है कि मिट्टी में गाड़ देंगे।  भाजपा के कार्यकर्ता ही आपके लिए काफी है।  इस तरह की बयानबाजी नहीं करे। आम जनता के हित के लिए आप कैसे काम कर सकते है, ये देखे।
फडणवीस  अक्कलकोट में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ। इसी दौरान आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने महाविकास आघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi Governmnet) पर जमकर हमला बोला।

 

 

Pune | प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने वाला पुणे से 200 पत्र  भेजा गया  ; अधिकांश पत्रों  में मोदी के काम की तारीफ