‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के नए फोटोशूट में दिखा उनके ‘पावर ड्रेसिंग’ का कमाल

समाचार ऑनलाइन- फैशनइस्टा’ प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए एक बार चर्चा में हैं। प्रियंका जानती अच्छे से जानती हैं कि ‘पावर ड्रेसिंग’ कैसे की जाती है और इस बार उन्होंने साबित भी कर दिया है। पिछले कुछ सालों से प्रियंका के फैशन में गजब के बदलाव आए हैं। इंटरनेशनल फेम बन चुकी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस का नया फोटोशूट इतना जबरदस्त है कि आप नजरें नहीं हटा पाएंगे।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर नए और जबरदस्त फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। ये तस्वीरें विश्वविख्यात फ्रेंच मैगजीन ELLE की हैं। प्रियंका ने पहली तस्वीर पोस्ट करते हुए ELLE को धन्यवाद किया। इस कवरफोटो में प्रियंका काले और गुलाबी रंग के फेदर के साथ हैं। स्टाइलिश पोज देते हुए उनके हाथ का ‘daddy’s lil girl’वाला टैटू साफ नजर आ रहा है। मिनिमल मेकअप और नार्मल हेयरस्टाइल में प्रियंका गजब लग रही हैं।

मैगजीन का ये फोटोशूट elleUK के लिए कराया गया है। इस तस्वीर में प्रियंका ने गुलाबी रंग की ‘फुल फेदर’ गाउन पहना है। हैवी फेदर गाउन के साथ ब्लैक बेल्ट के साथ लुक को पूरा किया गया है। हैवी ड्रेस के साथ क्लीन लुक में प्रियंका फब रही हैं।

ELLE मैगजीन के कवर पर लिखे ‘the art of being’ प्रियंका चोपड़ा जोनस बेहद ही ‘प्राउड मोमेंट’ है। इतने बड़े लेवल पर कवर शूट में प्रियंका और भी ज्यादा कांफिडेंट और खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका ने फेदर ड्रेस को पूरी ‘एलिगेंस’ के साथ कैरी किया है। प्रियंका को जेनेडी केनेडी ने स्टाइल किया है..मेकअप साराह निकोल तानो ने किया। फोटो शूट का डायरेक्शन थॉमस जेम्स ने किया।