Delta Plus Variants | बीड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का फैलाव; राज्य में डेल्टा के मरीजों में वृद्धि

बीड : कोरोना (corona) का डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus Variants) के 45 मरीज राज्य में अब तक मिल चुके हैं। जांच में राज्य में 80 फीसदी से ज्यादा सैंपलों में डेल्टा वेरिएंट पाया गया है। इसके अलावा, बीड  (beed) जिले में डेल्टा वेरिएंट का फैलाव होना शुरू हो गया है। बीड जिले में डेल्टा वैरिएंट (Delta Plus Variants)का एक मरीज मिला है।

औरंगाबाद के बाद बीड में मरीज मिलने से प्रशासन अलर्ट पर है। इस पृष्ठभूमि पर, बीड जिले के चार तालुका में सख्त प्रतिबंध को बरकरार रखा गया है। जिले में फिलहाल 200 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इसलिए यह आंकड़ा चिंताजनक है।

डेल्टा वेरिएंट का एक मरीज मिला है। उस मरीज के संपर्क में आने वालों की तलाश भी युद्धस्तर पर की जा रही है।

मुंबई-ठाणे में डेल्टा वेरिएंट का असर

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि नासिक के बाद मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और औरंगाबाद में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है। राज्य में डेल्टा और डेल्टा प्लस के मरीज बढ़ रहे हैं।

मुंबई ठाणे रत्नागिरी, औरंगाबाद में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। टोपे ने कहा कि डेल्टा प्लस के मरीज बढ़ने पर भी घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन जहां मरीज बढ़ रहे हैं वहां सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है और लोगों को डेल्टा और डेल्टा प्लस से डरने की जरुरत नहीं है, ऐसा टोपे ने कहा।