दिल्ली मेट्रो : येलो लाइन पर सेवाएं संक्षिप्त रूप से बाधित होने के बाद फिर बहाल

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)| : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की दिल्ली हाट आईएनएन से जुड़ा सिटी सेंटर तक संचालित होने वाली येलो लाइन पर सेवा शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए बाधित होने के बाद फिर से बहाल हो गई। देरी के कारण, कई यात्री सुबह के समय मेट्रो प्लेटफार्म पर फंसे रहे। हालांकि, देरी का कारण पता नहीं चल पाया है।

डीएमआरसी ने सुबह 10 बजे ट्वीट किया, “येलो लाइन अपडेट। दिल्ली हाट आईएनए से हुडा सिटी सेंटर की सेवा में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा।”

लगभग 20 मिनट के बाद, रेल निगम ने फिर से ट्वीट किया कि सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। “येलो लाइन अपडेट, सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई है।”

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।